वाराणसी।
किसान दिवस के अवसर पर जनपद वाराणसी में केसीसी ऋण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर जिला स्तरीय तकनीकी समिति (DLTC) की अहम बैठक आयोजित की गई। विकास भवन सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता , मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी ने की।
बैठक में केसीसी ऋण के लिए स्केल ऑफ फाइनेंस निर्धारण, पीएम किसान सहित अन्य योजनाओं की प्रगति और किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
फार्मर रजिस्ट्री पर CDO का सख्त संदेश
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 74 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी शेष है।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि 01 अप्रैल 2026 के बाद फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली ID के बिना पीएम किसान सम्मान निधि सहित किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
फसलों के वित्तमान पर किसानों से संवाद
जिला कृषि अधिकारी ने विभिन्न फसलों के वित्तमान निर्धारण को लेकर किसानों से सुझाव लिए।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने:
- खरपतवार नियंत्रण के लिए मेटा सल्फो सल्फ्यूरान के प्रयोग
- गेहूं में बाली बनने के समय बोरान व पोटाश के संतुलित उपयोग
- तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
पशु एंबुलेंस सेवा की जानकारी
पशुपालन विभाग ने किसानों को अवगत कराया कि टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करने पर निःशुल्क पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा सीधे घर तक उपलब्ध कराई जाती है।
किसानों की समस्याओं पर सुनवाई
बैठक के दौरान किसानों ने:
- धान क्रय केंद्र
- फसल बीमा
- KCC लिमिट बढ़ाने
- ट्यूबवेल बैटरी
- नलकूप नाली
- बोरे उपलब्ध कराने
जैसी समस्याएं रखीं, जिन पर संबंधित विभागों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
व्यापक सहभागिता
बैठक में कृषि, पशुपालन, दुग्धशाला, सिंचाई, लघु सिंचाई, उद्यान, सहकारिता, रेशम, वन, गन्ना विभाग, जिला अग्रणी बैंक, कृषि विज्ञान केंद्र, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा सभी विकास खंडों से बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन , उप कृषि निदेशक ने किया।
अंत में उन्होंने किसान दिवस में शामिल सभी अधिकारियों एवं किसान भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
✍️ रॉयल शाइन टाइम्स | वाराणसी

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ