योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले, प्रयागराज ADG बदले, लखनऊ जॉइंट CP की जिम्मेदारी में बदलाव

लखनऊ। सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए प्रदेश के 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में प्रयागराज और लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण जोन व कमिश्नरेट स्तर के पदों पर किए गए बदलाव को बेहद अहम माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) संजीव गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पीटीएस जालौन में तैनात ज्योति नारायण को प्रयागराज जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात जॉइंट सीपी अमित को हटाकर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भेजा गया है। उनकी जगह अपर्णा कुमार को लखनऊ का नया जॉइंट पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसे राजधानी के पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को पीटीसी जालौन भेजा गया है। साथ ही कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को मानवाधिकार, सुरक्षा, प्रशासन, रेलवे, सीआईडी, ईओडब्ल्यू, यूपी-112, लॉजिस्टिक्स तथा भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के इस प्रशासनिक फैसले को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। तबादला सूची जारी होने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

— रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News