बड़ागांव। पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम,के अन्तर्गत
मुकेश कादीपुर शिवपुर वाराणसी,
कृष्ण कुमार मौर्य निवासी
अर्दली बाजार,
कैंट,
इनोश जोसेफ व
रवि जोसेफ निवासी लखमीपुर फूलपुर। जानकारी के अनुसार
विश्व हिंदू परिषद, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख द्वारा थाना बड़ागांव पर सूचना दी गई थी कि ग्राम दुनियापुर हरहुआ,बड़ागांव में कुछ लोग गरीब, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं एवं पुरुषों की मजबूरी का लाभ उठाकर, बहला-फुसलाकर एवं अंधविश्वास फैलाकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।
अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अन्यत्र जाने की फिराक में थे, तभी थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ