वाराणसी।
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न शिकायतें लेकर पहुंचे, जिन पर जिलाधिकारी ने तत्परता से संज्ञान लिया।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनता दर्शन के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके और शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और प्रत्येक शिकायत का समाधान जिम्मेदारी के साथ किया जाना आवश्यक है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ