जिला स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में चमके आलोक, तीन विषयों में हासिल किया दूसरा स्थान

पिंडरा (वाराणसी)।
पिंडरा ब्लॉक के बढ़ौना ग्राम सभा के छात्र आलोक यादव ने जिला स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में हिंदी, अंग्रेजी और गणित तीनों विषयों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर प्राथमिक विद्यालय हिरामनपुर में सम्मान समारोह आयोजित कर जिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू राम, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष दिना सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र यादव, न्याय पंचायत अध्यक्ष रतन सेठ, पियूष यादव, प्रधानाध्यापक राजेश सिंह, बबीता यादव, राजेंद्र प्रसाद सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि आलोक की सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय परिवार ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Share the News