कांटा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: 100 व 50 मीटर दौड़ में समीर रहा अव्वल

चंदौली। क्षेत्र के कांटा स्थित जनता इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की 100 मीटर और 50 मीटर दौड़ में समीर ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सपना सबसे तेज धाविका बनकर उभरीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह और बीईओ कृष्ण गोपाल तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में समीर प्रथम और मोनू पासवान द्वितीय रहे। 100 मीटर में भी समीर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि लक्की द्वितीय रहे। 200 मीटर में मोनू पासवान ने स्वर्ण पदक जीता और देवा दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में कुशल प्रथम और छोटू द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग की सभी दौड़ों में शिखा ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर में सोमी, 100 मीटर में श्रेया, 200 मीटर में मोनी और 400 मीटर में जूही द्वितीय स्थान पर रहीं।

उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदर्श कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकुश द्वितीय रहे। 200 मीटर में दिलीप प्रथम और नीरज द्वितीय, 400 मीटर में शुभम चौहान प्रथम और मिट्ठू कुमार द्वितीय रहे। 600 मीटर दौड़ में शुभम ने स्वर्ण पदक जीता व साजिद दूसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सपना प्रथम और छोटी द्वितीय रहीं। 200 मीटर में शकुंतला ने पहला तथा मुस्कान ने दूसरा स्थान पाया। 400 मीटर में शिवानी ने बाजी मारी, जबकि काजल द्वितीय रहीं। 600 मीटर में कैटरीना प्रथम और स्नेहा द्वितीय स्थान पर रहीं।

खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के दोनों वर्गों में पीएमश्री विद्यालय बिसौरी अव्वल रहा। सभी वर्गों के विजेताओं को बीईओ कृष्ण गोपाल तिवारी ने मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में एसआरजी सुभाष सिंह यादव, एआरपी वंदना वर्मा, हरगोविंद सिंह, प्रितेश उपाध्याय, राजकुमार त्रिपाठी, प्रवीण उपाध्याय, प्रमोद यादव, सुधीर सिंह, राजेश सिंह, मनोज शर्मा, राजेश बहादुर सिंह, मोहम्मद अकरम, जय बहादुर सिंह, प्रद्युम्न कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, ईरा सिंह, प्रिया रघुवंशी, विनोद पटेल, गौरव मौर्या, सत्यप्रकाश मौर्या, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share the News