विमान को बम से उड़ाने की धमकी

पिंडरा। वाराणसी मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया की 1 X 1023 एक्सप्रेस मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट में कुल 182 यात्री सवार थे, फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना जैसे ही प्रबंधन को मिली, सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आइसोलेशन में ले जाया गया।
मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने की सूचना है। इसके बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
विमान की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद उसे आइसोलेशन में भी ले जाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारी धमकी के स्रोत की जांच शुरू कर चुके हैं।
मुंबई से वाराणसी पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान में बम की सूचना से हड़कंप गया था। यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया। सीआईएसएफ के साथ स्थानीय पुलिस भी सर्च ऑपरेशन में शामिल रही।
प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त बम खतरा आकलन समिति को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय तुरंत शुरू किए गए। उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्रियों को उतार लिया गया। सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए छोड़ दिया जाएगा।

कोलकाता एयरपोर्ट एटीसी से वाराणसी एटीसी को समय लगभग 03:58 बजे फ्लाइट संख्या IX-1023 (मुम्बई से वाराणसी) में बम की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तत्काल सतर्कता बरती गई तथा फ्लाइट को आपातकालीन रूप से समय लगभग 04:19 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।
फ्लाइट में कुल 182 यात्री सवार थे। लैंडिंग के उपरांत सीआईएसएफ एवं एयरपोर्ट सुरक्षा टीम द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन एवं तलाशी (फ्रिस्किंग) की जा रही है।
फ्लाइट में सवार यात्रियों से सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।
अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई है।

About The Author

Share the News