वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने अंग्रेजी शराब की दुकान के अंदर एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। लोगों ने उसे मृत समझकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही लोहता पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि व्यक्ति मृत नहीं, बल्कि अत्यधिक नशे की हालत में है। पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यक्ति कई घंटों से दुकान के अंदर पड़ा था, जिसके बाद अफवाह फैल गई कि उसकी मौत हो गई है।
लोहता पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की है और कहा है कि व्यक्ति की हालत सामान्य है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ