चैटिंग के द्वारा नाबालिक को लेकर भगाने वाला हुआ गिरफ्तार

पिंडरा।चैटिंग के माध्यम से नाबालिक को फंसाने व उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को सोमवार को फूलपुर पुलिस ने धर दबोचा। उसे पास्को समेत अनेक धाराओं में जेल भेज दिया।
फूलपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के एक नाबालिक को चैटिंग के दौरान संपर्क में लिया पुलिस 6 माह से उक्त युवक के तलाश में लगी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कैथोली मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार कर धारा 363,366,376 भादवि व 5 एल /6 पाक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त पंकज उर्फ अर्जुन पुत्र मेवालाल, निवासी ग्राम भुवरपुर, (पाण्डेय बाबा), थाना मोतीगरपुर, जिला सुल्तानपुर को जेल भेज दिया। पुलिस नाबालिक को 5 माह पहले ही बरामद कर चुकी थी। तभी से वह फरार चल रहा था। उसे नाबालिक के घर आने की सूचना पर धर दबोचा गया।

About The Author

Share the News