पिंडरा।फूलपुर के करखियांव निवासी व बड़ौदा यूपी बैंक के खाताधारक के खाते से 14 बार मे एक लाख 35 हजार रुपए साइबर क्राइम के द्वारा निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
फूलपुर के करखियांव निवासी मो0 वाहिद का बैंक खाता फूलपुर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में है। 25 जुलाई से लेकर 10 नवम्बर के बीच 14 बार मे एक लाख 35 हजार रुपए निकाल लिए जाने की जानकारी उस समय हुई जब वह 26 दिसम्बर को खाते से निकालने पंहुचा। इसकी शिकायत फूलपुर पुलिस साइबर क्राइम पुलिस व शाखा प्रबंधक से की। पीड़ित ने बताया कि वह चार दिनों से बैंक से लेकर थाने तक की शिकायत कर कार्रवाई की मांग कर रहा।लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार