योगी सरकार की पहल से स्वस्थ यूपी की ओर कदम – दुर्गाकुंड सीएचसी बना आधुनिक चिकित्सा का नया केंद्र

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और आधुनिक बनाने के लिए योगी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुर्गाकुंड को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया गया है। अब यहां आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल स्तर की जांच और इलाज की सुविधाएं मिल रही हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सीएचसी दुर्गाकुंड पर सी-आर्म, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड मशीन, आधुनिक पैथोलॉजी उपकरण, आंख और दंत रोगों के नवीन उपकरण उपलब्ध हैं। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक जैसे जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक और दंत रोग विशेषज्ञ भी तैनात किए गए हैं।

विशेष सुविधाएं:

  • 6 बेड का डायलिसिस यूनिट, हंस फाउंडेशन के सहयोग से जनवरी 2025 से संचालित, अब तक 980 से अधिक डायलिसिस सेशन पूरे।
  • ओपीडी, भर्ती (आईपीडी) और 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं उपलब्ध।
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क इलाज।
  • 63 प्रकार की लैब जांचें और जिला चिकित्सालय स्तर की 20 विशेष जांचें हब एंड स्पोक मेथड से।
  • फिजियोथेरेपी यूनिट से मरीज जल्दी अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट पा रहे हैं।
  • आर्थोपेडिक सर्जरी के लिए सी-आर्म मशीन और विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार की सेवाएं उपलब्ध।
  • सामान्य प्रसव, ऑपरेशन से प्रसव, टीकाकरण, गैर-संचारी रोग क्लिनिक और नेत्र-दंत उपचार की सुविधाएं।

चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सोनल त्रिपाठी ने बताया कि आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से यह केंद्र वाराणसी ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

यह सब योगी आदित्यनाथ सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिसमें प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

About The Author

Share the News