वाराणसी | आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर अग्निकांड में घायल श्रद्धालुओं को अब सरकारी मदद का सहारा मिला है। शनिवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवार ने पीड़ितों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता राशि सौंपी।
गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को ₹50,000 और सामान्य घायलों को ₹25,000 के चेक प्रदान किए गए।
अस्पताल पहुंचकर विधायक ने घायलों का हाल जाना और आश्वासन दिया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) विनय कुमार सिंह और तहसीलदार संत विजय भी मौजूद रहे।
सहायता पाने वाले पीड़ित
- ₹50,000 – प्रिंस पाण्डेय, शिवांग मिश्रा, सनिध्य मिश्रा, देवनारायण पाण्डेय
- ₹25,000 – वीरेश मिश्रा, बैकुंठ मिश्रा, कृष्णा भट्टाचार्य, तनिष पाण्डेय, ऋषि कुमार मिश्र
डॉ. नीलकंठ ने भरोसा दिलाया कि शासन और प्रशासन घायलों की देखभाल पर पूरी तरह नजर रखे हुए है और समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
घटना की पृष्ठभूमि
9 अगस्त को चौक थाना क्षेत्र स्थित संकठा माता मंदिर के पास आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में दीपदान और पूजन के दौरान रूई से सजी झांकी में आग लग गई थी। इस हादसे में 9 लोग झुलस गए थे। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु महमूरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी प्लास्टिक सर्जरी चल रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ