यूपी में मंत्री-विधायकों की सैलरी 10 हजार रुपए बढ़ी

अब विधायकों को 2.45 लाख हर महीने मिलेंगे; 9 साल बाद 40 फीसदी इजाफा

योगी सरकार ने मंत्री, विधायक और एमएलसी की सैलरी और भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। मंत्रियों की सैलरी 40 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए महीने की गई है। वहीं विधायकों को 25 हजार रुपए की जगह अब 35 हजार रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।
पेंशन भी न्यूनतम 25 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपए महीने की गई है। सैलरी और पेंशन 40 फीसदी बढ़ाई गई है। नई दर 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी।
गुरुवार को विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया, उत्तर प्रदेश विधानमंडल सदस्य एवं मंत्रीगण सुख-सुविधा अधिनियम विधेयक, 2025 सर्वसम्मति से पारित हो गया है। इसके तहत सभी जनप्रतिनिधियों की सैलरी और भत्ते बढ़ा दिए गए हैं। 9 साल बाद सैलरी बढ़ाई गई है। सरकार पर 105.21 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
मार्च 2025 में गठित समिति की सिफारिशों पर यह फैसला लिया गया, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहमति दी थी। अब सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष ने भी इसे स्वीकार कर लिया है।

विधायकों को अब 2 लाख 45 हजार मिलेगी सैलरी

वर्तमान में विधायकों को वेतन और दैनिक जनसेवा भत्ता के लिए हर महीने 1.70 लाख रुपए महीने मिलते हैं। इनमें 1,25 लाख रुपए महीने वेतन है। अब विधायकों को 1.85 लाख रुपए वेतन और 60 हजार रुपए महीने दैनिक जनसेवा भत्ता सहित कुल 2.45 लाख रुपए महीने मिलेंगे। इस तरह हर महीने मिलने वाले वेतन भत्ते में कुल 75 हजार रुपए महीने की वृद्धि हुई है। इससे पहले सपा सरकार में 2016 में वेतन भत्तों में वृद्धि हुई थी।

हर साल पांच लाख रुपए के यात्रा कूपन मिलेंगे

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया, अब विधायकों को हर महीने 25 से बढ़ाकर 35 हजार रुपए वेतन मिलेगा। अभी तक विधायकों को हर साल 4.25 लाख रुपए रेलवे यात्रा कूपन मिलते थे। इनमें से विधायकों को 1.25 लाख रुपए के यात्रा कूपन लेने ही पड़ते थे और तीन लाख रुपए वह डीजल, बस या हवाई यातायात के खर्च के रूप में नकद ले सकते थे। अब हर साल पांच लाख रुपए के रेलवे यात्रा कूपन मिलेंगे। रेल यात्रा टिकट खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी। विधायक पूरे पांच लाख रुपए रेल, बस, स्वयं के वाहन, हवाई जहाज से यात्रा के लिए नकद ले सकेंगे।

10 हजार पेंशन भी बढ़ाई गई

“• विधायकों की पेंशन भी 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 35 हजार रुपए महीने की है। पहले विधायक को कम से कम एक साल तक विधायक रहने पर पेंशन मिलती थी, अब छह महीने तक विधायक रहने पर वह पेंशन के हकदार होंगे।

  • विधायक को छह महीने तक पद पर रहने पर 35 हजार रुपए महीने पेंशन मिलेगी, उसके बाद प्रति वर्ष दो-दो हजार रुपए उसमें जुड़ता जाएगा। यदि कोई विधायक लगातार पांच वर्ष तक पद पर बने रहते हैं तो उन्हें 43 हजार रुपए महीने पेंशन मिलेगी। (एक साल के लिए 35 हजार, उसके बाद चार साल की अवधि में हर साल दो-दो हजार रुपए बढ़ते जाएंगे
  • पूर्व विधायकों को रेल किराया कूपन एक लाख रुपए प्रति वर्ष बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए प्रति वर्ष किया है।

“• विधायकों की पारिवारिक पेंशन को भी 25 से बढ़ाकर 30 हजार रुपए महीने किया है। विधायक और उनकी पत्नी नहीं होने की स्थिति में नाबालिग बच्चों में समान रूप से पेंशन का बंटवारा किया जाएगा।

About The Author

Share the News