डीसीपी सरवन के नेतृत्व में चला छापेमारी
पिंडरा।
फूलपुर पुलिस व एसओजी- 2 ने संयुक्त छापेमारी कर देह व्यापार में लिप्त 6 पुरुष व 4 लड़कियों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ धर दबोचा।
फूलपुर व एसओजी की टीम सायंकाल लगभग 8:00 बजे बाबतपुर (सगुनहां तिराहा) स्थित अंशिका रेस्टोरेंट में रेस्टोरेंट ग्राहक बन कर सादे वेश में पहुचे एसओजी 2 टीम एयरपोर्ट के समीप चल रहे उक्त रेस्टोरेंट में एडीसीपी अपराध टी सरवन के साथ के द्वारा छापा मारा। मौके से रेस्टोरेंट संचालक व उसके भाई सहित 6 युवक व 4 युवतियों को हिरासत में लिया गया। उक्त स्थान से आपत्तिजनक सामग्री के साथ प्रयुक्त व नए कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं के साथ एक युवती पटना की एक आजमगढ़ व दो वाराणसी की लड़कियां पकड़ी गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा जिले में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ अभियान के अंतर्गत उक्त रेस्टोरेंट रेंट में एस ओ जी 2 प्रभारी अभिषेक कुमार पांडेय सादे वेश में ग्राहक बन कर पहुचे और बात चीत करने लगे कुछ देर बाद एस ओ जी की गठित टीम के साथ फूलपुर व बड़ागांव थाना प्रभारी भी दल बल के साथ पहुच गये। टीम द्वारा जांच पड़ताल में उक्त रेस्टोरेंट में काफी दिनों से देहव्यापार चलाये जाने का मामला सामने आया। वही 6 पुरूष में रेस्टोरेंट संचालक बड़ागांव थाना क्षेत्र के खटौरा निवासी सर्वेश सिंह बताया जा रहा है।सगुनहां निवासी विजय प्रताप मिश्र के मकान को रेस्टोरेंट चलाने के नाम पर किराये पर ले रखा है। जिसका बाकायदा एग्रीमेंट भी है।
एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार ने बताया कि रेस्टुरेंट सचालक मकान मालिक को किराया की एवज मे 40 हजार रूपये देता था। वही रेस्टुरेंट मे लगे डीवी आर को भी जप्त कर लिया गया है जिसकी जांच पड़ताल गहनता की जायेगी।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ