इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस हुई परेशान

बड़ागांव। थानाक्षेत्र के इटहा गांव निवासी रविंद्र कुमार ऊर्फ रविशंकर नामक एक युवक के द्वारा प्रेमिका से नाराज होने पर शनिवार की रात सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर आत्म हत्या करने की सूचना डाली गयी इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बड़ागांव अतुल कुमार सिंह ने उसे सुरक्षित हिरासत में काउंसलिंग कराने के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त युवक किसी बात को लेकर अपने प्रेमिका से नाराज होने के उपरांत सोशल मीडिया पर जहर खाकर आत्म हत्या करने की पोस्ट डाल दिया। वहीं पुलिस विभाग की सोशल मीडिया टीम को रात में ही जानकारी मिलने पर उन्होंने थानाध्यक्ष को सूचना दिया जिसपर उन्होंने उसके घर से हिरासत में लेकर पुछताछ किया तो उसने स्वीकार किया की प्रेमिका को डराने के उद्देश्य से उसने पोष्ट किया था।जिसे डिलिट कर दिया है। और भविष्य में ऐसी ग़लती नही करेगा।

About The Author

Share the News