बड़ागांव। थानाक्षेत्र के रामपुर बसनी बाजार में स्थित एक प्राइवेट फर्म के संचालक के साथ एक दूसरी नीजी कंपनी के संचालकों द्वारा व्यापार किये जाने हेतु पांच लाख रुपए लेकर अनुबंध पत्र देने से और बाद में माल न भेजने एवं पैसा वापस मांगने पर साफ इंकार कर दिये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुये एसीपी पिंडरा ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है जिसके सापेक्ष में स्थानीय पुलिस मंगलवार की देर शाम मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
फूलपुर थानाक्षेत्र के ताड़ी डीह निवासी भास्कर आत्मनाथ तिवारी रामपुर बसनी में विनायक इंटर प्राइजेज नामक फर्म चलाते हैं उन्होंने ने एमएबी नामक कंपनी से इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारिक समझौता अनुबंध किया जिसके लिये पांच लाख रुपए फर्म के खाते में दे दिया सन् 2024 में अनुबंध करने वाली कंपनी वितरक का कार्य प्रारंभ करने को कहा लेकिन आज तक माल नहीं भेजा जिससे परेशान होकर फर्म संचालक ने कंपनी से अनुबंध तोड़ते हुये कंपनी संचालकों दीपक शुक्ला,विजय पांडेय,मनीष सिन्हा,अमन जदोन से अपना पैसा वापस मांगा तो इन लोगो ने पैसा वापस देने से इंकार कर दिया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ