पिंडरा
फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में मंगलवार को दोपहर में दो बाइक की आमने सामने की हुई भिंड़त दोनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि पिंडरा निवासी अरुण कुमार शर्मा 55 वर्ष किसी काम से बाजार में जा रहे थे तभी तेज गति से आ रहा बाइक सवार जमापुर निवासी रोनित पटेल 35 वर्ष उससे भीड़ गया। जिससे अरूण और रोनित दोनो गम्भीर रूप घायल हो गए। दोनो का प्राथमिक उपचार पीएचसी पिंडरा पर करने के बाद रेफर कर दिया गया। भिंड़त के बाद बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ