बड़ागांव। थानाक्षेत्र के बाबतपुर वाराणसी मार्ग पर बाबतपुर एयरपोर्ट ओवरब्रिज के पास 25 मई को दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु भदवर वाराणसी स्थित एक नीजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने दाह संस्कार करने के उपरांत सोमवार को देर शाम स्थानीय थाने में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं थानाक्षेत्र अंतर्गत जिपरामउ गांव निवासी ट्रक चालक हरीशंकर घटना के दिन अपनी ट्रक लेकर वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रहा था उसी समय घटना स्थल पर विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने दुसरे ट्रक में टक्कर मार दिया जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ