वाराणसी।बड़ागाँव। थाना परिसर में रविवार को क्ष्रेत्र के दर्जनों सिम कार्ड विक्रेताओं की एक बैठक बुलाई गई जिसमें उन्हें फर्जी सिम व बिना आईडी प्रूफ के सिम न बेचने का निर्देश दिया गया । थाना प्रभारी अतुल सिंह ने सिम विक्रेताओं से यह बात स्पस्ट कर दी कि आप सिम कार्ड की बिक्री में पूरी तरह सावधानी बरतें किसी भी व्यक्ति की आई डी पर दूसरे को सिम न बेचे साथ ही सिम कार्ड खरीदने वाले का पूरा नाम पता रजिस्टर पर अंकित करे याद रखे कि आप का दिया हुआ एक सिम देश विरोधी गतिविधियों में प्रयोग हो सकता हैं। इसलिये आप सब इस बात का ध्यान रखें सिम किसी गलत हाथों में न पड़े ।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ