सरकारी स्कूल हो रहे स्मार्ट, निजी विद्यालयों को दे रहे टक्कर: बीईओ

जाठी में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल अभिभावकों को किया गया जागरूक

पिंडरा (वाराणसी)।
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने और शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय जाठी में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अखिलेश यादव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालय अब स्मार्ट हो रहे हैं और निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को अच्छा नागरिक बनाएं।

कार्यक्रम के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो गांव में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करती रही।

इस दौरान ग्राम प्रधान नागेंद्र वर्मा, प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार, वंशराज यादव, योगेंद्र पाल, अवनीश यादव व हर्षित श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

इसके अलावा विकास खंड के अन्य विद्यालयों—प्राथमिक विद्यालय गजोखर, मुर्दी, सराय शेखलार्ड, देवराई, तिवारीपुर, खालिसपुर तथा कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर व मरुई में भी स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई गई।

About The Author

Share the News