ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी

Vivek Kumar

Tue, Feb 17, 2026

7 Views
हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी

पिंडरा।
बसनी स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को की मासिक कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत रणनीति बनाकर घर-घर संपर्क अभियान चलाना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना होगा, तभी मिशन 2027 को सफल बनाया जा सकता है।

प्रदेश महासचिव कमलेश पटेल ने कहा कि मौजूदा सरकार छात्र, नौजवान और महिलाओं के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ पर तैनात कार्यकर्ता अपने-अपने मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएं।

बैठक के दौरान विभिन्न दलों से आए लगभग एक दर्जन लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण व साफा पहनाकर सभी का स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अरविंद कुमार वर्मा, अपना दल (एस) के शुभम पटेल, कांग्रेस से मुस्लिम अंसारी व सुरेश चंद्र सेठ, तथा अपना दल (एस) के रमेश पटेल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ने किया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विनोद भास्कर, जिला पंचायत सदस्य सिकंदर मिश्रा, फूलचंद यादव, संतोष यादव, वंशलाल पटेल, राकेश वर्मा, विजय वर्मा, दिलीप वर्मा, महिपाल समर पटेल, मो. इकराम, मालती पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रॉयल शाइन टाइम्स

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे