ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

हनुमान जयंती पर मानस पाठ, 2000 तुलसी पौधों के वितरण का संकल्प

Vivek Kumar

Thu, Apr 2, 2026

6 Views
हनुमान जयंती पर मानस पाठ, 2000 तुलसी पौधों के वितरण का संकल्प

पिंडरा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ब्लॉक क्षेत्र के युवा उद्यमी व ब्लॉक प्रमुख संरक्षक तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर सिंह द्वारा भानपुर स्थित आवास पर भक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मानस पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत रविशंकर सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर किया। साथ ही सभी को तुलसी का पौधा भी प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी का विशेष महत्व है और हर घर-आंगन में इसका होना आवश्यक है। तुलसी न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी है।

रविशंकर सिंह ने बताया कि यह आयोजन एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। शुक्रवार को भी मानस पाठ जारी रहेगा और अतिथियों को रामनामी के साथ तुलसी पौधों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कुल 2000 तुलसी पौधों के वितरण का संकल्प लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंच सके।

कार्यक्रम के समापन पर शुक्रवार को मानस पाठ की पूर्णाहुति के बाद भंडारा व प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिंडरा संगीता यादव, भाजपा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अरुण सिंह, फौजदार शर्मा, सुधीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह देव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे