ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती

Vivek Kumar

Fri, Feb 13, 2026

8 Views
सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती

वाराणसी। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पदों पर भर्ती हेतु तिथिवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत की जाएगी।

जिला विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों पर विकास खण्ड मुख्यालयों में भर्ती शिविर का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

8 विकास खण्डों में तिथिवार भर्ती शिविर

जनपद के कुल 8 विकास खण्डों में शिविर लगाए जाएंगे—

  • 17 व 18 फरवरी – चिरईगांव ब्लॉक
  • 19 व 20 फरवरी – आराजीलाइन ब्लॉक
  • 21 व 23 फरवरी – काशी विद्यापीठ ब्लॉक
  • 24 व 25 फरवरी – हरहुआ ब्लॉक
  • 1 व 2 मार्च – चोलापुर ब्लॉक
  • 6 व 7 मार्च – बड़ागांव ब्लॉक
  • 8 व 9 मार्च – पिंडरा ब्लॉक
  • 10 व 11 मार्च – सेवापुरी ब्लॉक

अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में आयोजित शिविर में अपनी सुविधा अनुसार प्रतिभाग कर सकते हैं।

कंपनी व प्रशिक्षण की जानकारी

डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत कार्य करती है तथा प्रशिक्षुओं को एनडीआरएफ मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा।

एक माह के प्रशिक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों की स्थायी तैनाती सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में की जाएगी। संभावित तैनाती स्थलों में , , Taj Hotel, रेलवे, मेट्रो, अस्पताल एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।

शारीरिक व शैक्षिक योग्यता

सुरक्षा सैनिक के लिए:

  • लंबाई: 167.5 सेमी
  • सीना: 80–85 सेमी
  • वजन: 56 से 90 किलोग्राम
  • आयु: 19 से 40 वर्ष
  • योग्यता: हाईस्कूल पास

सुपरवाइजर के लिए:

  • लंबाई: 170 सेमी
  • आयु: 19 से 40 वर्ष
  • योग्यता: इंटरमीडिएट पास

चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुल्क 350 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा।

सुविधाएं

नियुक्त अभ्यर्थियों को पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस एवं अन्य वैधानिक लाभ प्रदान किए जाएंगे।

जिला सूचना अधिकारी वाराणसी द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में संबंधित विकास खण्ड मुख्यालयों पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

रॉयल शाइन टाइम्स, वाराणसी

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे