ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

सिंधोरा थाना क्षेत्र में अवैध खनन बेखौफ, ग्रामीणों ने पुलिस पर उठाए सवाल

Vivek Kumar

Sat, Nov 22, 2025

7 Views
सिंधोरा थाना क्षेत्र में अवैध खनन बेखौफ, ग्रामीणों ने पुलिस पर उठाए सवाल

वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला एक बार फिर गरमाने लगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में खनन माफियाओं का दबदबा लगातार बढ़ रहा है और पुलिस की निगरानी के बावजूद दिन-रात खुलेआम मिट्टी कटान किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से कई बार कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद भी धरातल पर खास असर दिखाई नहीं दे रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सर्राफा बाजार से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिना रोक-टोक दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। कई ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के कारण अवैध कारोबार रुका नहीं है।

क्षेत्र में अन्य अवैध गतिविधियों की भी चर्चा

ग्रामीणों ने दावा किया कि मिट्टी खनन के अलावा नशीले पदार्थों की आपूर्ति और पशु तस्करी जैसी गतिविधियाँ भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका कहना है कि पुलिस किसी भी स्तर पर सख्ती दिखाती नहीं दिख रही। थाने के एक कर्मी पर ग्रामीणों ने अवैध खनन से जुड़े वाहनों की आवाजाही में भूमिका निभाने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जांच की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि सिंधोरा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर व्यापक जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे