ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

वाराणसी में प्राथमिक स्कूलों के गेट पर लगेंगे सीसी कैमरे

Vivek Kumar

Thu, Jan 23, 2025

6 Views
वाराणसी में प्राथमिक स्कूलों के गेट पर लगेंगे सीसी कैमरे

गांव और गो - शालाओं की भी होगी कैमरे से निगरानी, चोरी पर लगेगी रोक
~~~
वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में मौजूद प्राथमिक विद्यालयों के बाहर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। प्राथमिक स्कूलों की रसोई में और कक्षाओं से होने वाली आए दिन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वाराणसी जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बुधवार को ऑपरेशन त्रिनेत्र की बैठक की। बैठक में डीपीआर एडीपीआरओ के साथ ही सभी वीडियो पंचायत मौजूद थे।

गांव के प्रवेश और निकास द्वार पर लगेंगे कैमरे

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत वाराणसी के सभी ग्राम पंचायतों के प्रवेश और निकास द्वार पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। गांव में सीसी कैमरे लगने से वहां की गतिविधियों पर नजर रहेगी। ग्राम पंचायत में होने वाली चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। गांव में बाहर से आने वाले की भी निगरानी हो सकेगी।

स्कूल, चिकित्सालय सब होंगे कैमरे की जद में

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत वाराणसी के ग्राम पंचायत में मौजूद सभी सरकारी स्कूल अस्पताल से लेकर ग्राम पंचायत भवन और अन्य सरकारी भवन सीसी कैमरे की जद में होंगे। अस्पतालों और अन्य सरकारी कार्यालयों पर कैमरे से कर्मचारी भी अनुशासन में रहेंगे।

गोशाला पर भी तीसरी आंख

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी ग्राम पंचायतों में मौजूद गोशाला पर अनिवार्य रूप से पहले चरण में सीसी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। सीसी कैमरे की मदद से पशुओं के लिए की जा रही व्यवस्था पर प्रशासनिक अधिकारियों की सीधी नजर होगी।

पुलिस भी रख सकेगी नजर

सिम कार्ड आधारित सीसी कैमरे का एक्सेस संबंधित लोकल पुलिस स्टेशन के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी के कंट्रोल में होगा। जिला और ग्राम पंचायत स्तर पर भी सीसी कैमरे की मदद से निगरानी की जा सकेगी। ग्रामीण इलाकों में सीसी कैमरे से पुलिस को भी चोरी, लूट अन्य अपराध में संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ में आसानी होगी।

स्कूलों में रुकेगी चोरी

प्राथमिक विद्यालयों से अक्सर चोर पंख बर्तन सिलेंडर समेत अन्य सामान चुरा ले जाते हैं। स्कूल बंद होने के बाद वहां के परिसरों में अक्सर जुआरियों और शराबियों का जमावड़ा होता है। सीसी कैमरा लगने के बाद हालत में सुधार आएगा। चोरी की घटनाएं रुकेंगी और अपराधी भी पकड़ में आएंगे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे