ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

यूपी कॉलेज कांड: मृतक छात्र के परिजनों से मिले अधिकारी, ₹5 लाख की सहायता और सख्त कार्रवाई का भरोसा

Vivek Kumar

Sat, Mar 21, 2026

30 Views
यूपी कॉलेज कांड: मृतक छात्र के परिजनों से मिले अधिकारी, ₹5 लाख की सहायता और सख्त कार्रवाई का भरोसा

वाराणसी/गाजीपुर। वाराणसी के यूपी कॉलेज में हुई दुखद घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक छात्र स्वर्गीय सूर्यप्रताप सिंह उर्फ पवन के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अधिकारियों की टीम गाजीपुर जनपद के विकास खंड देवकली अंतर्गत ग्राम दुबैठा स्थित उनके पैतृक आवास पहुँची।

मृतक छात्र के पिता श्री ऋषिदेव सिंह एवं अन्य परिजनों से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने भेंट कर गहरा शोक व्यक्त किया तथा उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान शासन की ओर से पीड़ित परिवार को ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सरकार पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि घटना की गहन जांच कराई जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री से अतिरिक्त सहायता दिलाने का भी अनुरोध किए जाने की बात कही गई।

मुलाकात के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे