ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

मड़िहान पुलिस की बड़ी कार्रवाई — माँ दुर्गा पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली महिला और उसका पति गिरफ्तार, वन भूमि भी मुक्त

Vivek Kumar

Wed, Sep 24, 2025

11 Views
मड़िहान पुलिस की बड़ी कार्रवाई — माँ दुर्गा पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली महिला और उसका पति गिरफ्तार, वन भूमि भी मुक्त

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मड़िहान थाना पुलिस ने सरोज सरगम और उनके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि 19 सितम्बर 2025 को सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब चैनल पर माँ दुर्गा के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों वाला वीडियो अपलोड किया था, जिसके बाद हिंदू समुदाय में आक्रोश फैल गया।

पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में सर्विलांस व साइबर टीमों को लगाया गया। विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि आपत्तिजनक वीडियो के निर्माण और निर्देशन में राममिलन बिंद की भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी दंपति को 23 सितम्बर 2025 को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि सरोज सरगम ने 15 बीघे से अधिक वन भूमि पर अवैध कब्जा भी कर रखा था, जिसे आज संयुक्त टीमों ने मुक्त कराया। संबंधित विभाग भी इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रहा है।

इस कार्रवाई को मिर्ज़ापुर पुलिस और साइबर/सर्विलांस टीम की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने धार्मिक भावनाओं और वन संपत्ति दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे