बड़ागांव। थानाक्षेत्र के लुच्चेपुर (भटौली) गांव में बुधवार को सायंकाल जमीनी विवाद को लेकर घटित मारपीट की घटना में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल गये। घायल पक्षों ने अपने अपने विपक्ष नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस सभी घायलों का उपचार कराते हुये मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में उपरोक्त गांव निवासी रानी देवी ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर फक्कड़ कन्हैया, दिलीप एवं रमेश ने मारपीट कर मुझे और मेरी चाची साधना को गंभीर रूप से घायल कर दिया वहीं दूसरे पक्ष के दिलीप सोनकर के आरोप लगाया है कि विपक्षी लालजी, विमलेश, विनोद,रामचंदर एवं सोनू ने मिलकर मुझे मेरे पिता कन्हैया एवं शीला देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
भूमि विवाद में मारपीट तीन महिला सहित पांच घायल
Vivek Kumar
Thu, Apr 2, 2026
6 Views