ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

बीच-बीच में बोल रहे दो विधायकों को योगी ने दी कड़ी चेतावनी

Vivek Kumar

Tue, Jun 17, 2025

6 Views
बीच-बीच में बोल रहे दो विधायकों को योगी ने दी कड़ी चेतावनी

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमतौर पर बैठकों में बेहद शांत और शालीन व्यवहार करते हैं, चाहे सामने जनप्रतिनिधि हों या अधिकारी। वे कभी आक्रोशित होकर बात नहीं करते। लेकिन सोमवार को वाराणसी सर्किट हाउस में हुई बैठक के दौरान दो विधायकों के बार-बार बीच में बोलने पर मुख्यमंत्री नाराज़ हो गए।
सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव लगातार बीच-बीच में बोलते रहे और स्थायी चौरे का डिवाइडर तोड़ने की बात उठाते रहे। कई बार टोकने के बावजूद जब उन्होंने बोलना नहीं छोड़ा, तो योगी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “सुगम यातायात और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। इन्हें नहीं तोड़ा जाएगा।” इसके बाद विधायक सौरभ शांत हो गए।
इसी बैठक में सकलडीहा के विधायक सुशील सिंह को भी मुख्यमंत्री ने डांटा। बैठक के दौरान वह एक अधिकारी से बातें कर रहे थे, जिसे देख योगी ने तुरंत कहा, “सुशील सिंह, बैठक में व्यक्तिगत बातचीत बंद करें।” इसके बाद वे भी शांत होकर बैठ गए।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे