ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

बिजली चोरी पर यूपी पुलिस का ‘ऑपरेशन करंट’ – अब होगी सख्त कार्रवाई

Vivek Kumar

Tue, Sep 16, 2025

6 Views
बिजली चोरी पर यूपी पुलिस का ‘ऑपरेशन करंट’ – अब होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से अब पुलिस विभाग की सीधी निगरानी में बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाया जाएगा।

डीजीपी राजीव कृष्णा के आदेश पर राज्य भर में 868 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी डिप्यूटेशन पर बिजली विभाग में लगाई जा रही है। ये पुलिसकर्मी दो साल तक बिजली विभाग के साथ तैनात रहेंगे और बिजली चोरी की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।

पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार यह कदम न केवल राजस्व बढ़ाने बल्कि राज्य में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम साबित होगा। इससे बिजली चोरी करने वाले गिरोहों, बकाएदारों और अवैध कनेक्शन रखने वालों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

सरकार का मानना है कि सख्त पुलिस निगरानी से बिजली चोरी पर लगाम लगने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे