वाराणसी। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इसी क्रम में सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में भी भारी जलभराव देखा गया, जिससे अस्पताल की पार्किंग और आसपास के क्षेत्र पानी से भर गए।
इस कठिन परिस्थिति के बावजूद बाल रोग विभाग के डॉक्टर सुनील कुमार राव और अनिल कुमार सरोज ने OPD कक्षों में उपस्थित मरीजों का सेवा और समर्पण के साथ इलाज किया। डॉक्टरों ने बारिश और जलभराव की चुनौतियों के बावजूद मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी, जिससे अस्पताल प्रशासन और मरीजों ने उनकी सराहना की।
स्थानीय लोगों और मरीजों ने कहा कि ऐसे कठिन मौसम में भी डॉक्टरों की तत्परता और सेवा भावना काशीवासियों के लिए प्रेरणादायक है। प्रशासन ने भी अस्पताल परिसर में जल निकासी की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं।