ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

बाइक सवार बदमाशों ने पान विक्रेता को गोली मारी

Vivek Kumar

Sun, Apr 6, 2025

10 Views
बाइक सवार बदमाशों ने पान विक्रेता को गोली मारी

पिंडरा।सिंधोंरा मरूई बाजार में रविवार की शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने सरेबाजार पान विक्रेता को गोली मार दी। सिंधौरा थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली पान विक्रेता सुरेंद्र कुमार मौर्य के हाथ में लगी। बाजार में फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। हमलावर भी मौके से भाग निकले। इसके बाद लहूलुहान युवक सुरेंद्र कुमार मौर्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। थानेदार ने मीटिंग का हवाला देकर वाराणसी में होने की बात कही। वहीं पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। वारदात की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाना क्षेत्र के मरूई बाजार में सुरेंद्र कुमार मौर्य की पान की दुकान है। वह रविवार की शाम पान की दुकान पर बैठा था और कुछ ग्राहकों का पान लगा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए। एक युवक स्टार्ट बाइक पर सवार रहा तो दो युवकों ने दुकान पर पहुंचकर गुटखा मांगा। बाइक पर युवकों को गुटखा देने के लिए जैसे ही सुरेंद्र दुकान की दूसरी छोर मुड़ा, हमलावरों ने तमंचा निकाल लिया। दुकान पर उसे गोली मारी दी, तमंचा देखकर सुरेंद्र ने बचने
की कोशिश की और अंदर की ओर भागा। हमलावरों की फायरिंग में उसके हाथ पर गोली लगी। आसपास भीड़ देखकर तीनों आरोपी भाग निकले। सूचना के बावजूद बहुत देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर दुकान पर गोली मारने की नीयत से आए थे। उनका इरादा साफ था लेकिन निशाना चूक गया। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे