ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

बहू को बेटी व लक्ष्मी समझेमाता पिता

Vivek Kumar

Thu, Feb 29, 2024

6 Views
बहू को बेटी व लक्ष्मी समझेमाता पिता

पिंडरा। पिंडरा विकास खण्ड के ब्लॉक मुख्यालय मंगारी के प्रांगण में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पिंडरा व बड़ागांव ब्लॉक के 60 जोड़े ने फेरे लिए।
जिसमें बड़ागांव के 26 और पिंडरा के 34 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह लोगों के धार्मिक रीत रिवाज़ के अनुसार किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों, गायकों ने सुमधुर मांगलिक गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया। वही तीन मुस्लिम समुदाय के लोगों का निकाह मौलवी द्वारा कराया गया।
विवाह समारोह के मुख्य अतिथि डा0 अवधेश सिंह विधायक ने नवदंपतियो को आशीर्वाद देते हुए कहा की इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के युवाओं का धूमधाम से पूरे विधि विधान से विवाह कराया जाता है। वर के माता पिता का आह्वान करते हुए कहाकि वधू को अपनी बेटी और लक्ष्मी के समान माने।बीडीओ डा0 छोटेलाल तिवारी व प्रतिभा चौरसिया ने बताया कि प्रत्येक जोड़े पर सरकार द्वारा इक्यावन हजार रूपए खर्च किए जाते है जिसमें पैंतीस हजार रूपए वधू के खाते में, दस हजार रुपए की उपहार सामग्री दी जाती है और छह हजार रुपए टेंट, सजावट और खान पान पर खर्च किए जाते है । इस अवसर पर गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा वर वधु को एक एक पौधा लगाने और नशा छोड़ने का संकल्प भी दिलाया गया। संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र, नोडल अधिकारी सुभाष कुमार, ज्वाइंट बीडीओ गिरीश मिश्र, एडीओ समाज कल्याण मोनीश खा व अर्पित श्रीवास्तव, एडीओ सहकारिता प्रियंका मिश्रा, एडीओ कैलाश यादव व अंजनी उपाध्याय उपस्थित रहे ।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे