ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

बंद मकान में पांच हजार नगदी सहित आभूषणों की चोरी

Vivek Kumar

Wed, Mar 11, 2026

6 Views
बंद मकान में पांच हजार नगदी सहित आभूषणों की चोरी

बड़ागांव (वाराणसी):
थानाक्षेत्र के हसनपुर गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए पांच हजार रुपये नगद सहित सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को ड्यूटी से लौटने पर हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में हसनपुर निवासी विशाल कुमार सरोज ने बताया कि वह 8 मार्च को अपना घर बंद कर ड्यूटी पर चले गए थे। 9 मार्च को जब वह वापस लौटे तो घर के बाहर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो चोर घर में रखी करधनी, पैजनी, दो जोड़ी मीना, हाथ मेहंदी तथा पांच हजार रुपये नगद सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे।

बताया जा रहा है कि चोरों ने उसी गांव में सोभनाथ पांडेय के बंद मकान का भी ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं सुरेंद्र के घर को भी निशाना बनाते हुए चोरों ने कीमती सामान पार कर दिया।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे