ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

प्रधानमंत्री आज काशी आएंगे, कल दिखाएंगे चार वंदेभारत को झंडी

Vivek Kumar

Fri, Nov 7, 2025

6 Views
प्रधानमंत्री आज काशी आएंगे, कल दिखाएंगे चार वंदेभारत को झंडी

● शाम 5.10 बजे पहुंचेंगे बाबतपुर एयरपोर्ट

● बरेका के अतिथिगृह में करेंगे रात्रि विश्राम
~~~~~
वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को दो दिनी प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह करीब 16 घंटे रहेंगे। इस दौरान बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर स्थित अतिथिगृह में रात्रिविश्राम करेंगे। अगले दिन 8 नवंबर को बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वह भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की भी मौजूद रहेंगे।
प्रशासन के मुताबिक प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम 5.10 बजे भभुआ हेलीपैड से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनकी अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना करेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। मार्गों पर काशीवासी जगह-जगह गुलाब की पंखुड़ियों, बैंडबाजा, आरती और शंखनाद से उनका अभिवादन करेंगे।

मोदी जनप्रतिनिधियों संग करेंगे बैठक

मोदी बरेका गेस्ट हाउस में अल्पविश्राम के बाद अतिथिगृह में ही शाम 6 बजे से घंटेभर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मोदी रात्रिभोजन के बाद रोप-वे के अलावा कुछ निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री आठ नवंबर को दिन में 9: 20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दरभंगा रवाना होंगे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे