बड़ागांव। थाना क्षेत्र कूड़ी बाजार में जमीन की बिक्री के पैसों के लेन-देन के विवाद में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। उपरोक्त गांव निवासी संजय कुमार मोदनवाल ने बड़ागांव थाने में तहरीर देकर अपने भाई रमेश चंद्र और भतीजे सतीश चंद्र पर आरोप लगाते हुए बताया की उसकी पुश्तैनी जमीन की बिक्री के 5 लाख रुपये रमेश चंद्र और सतीश चंद्र ने ले लिए थे। जब उसने अपने हिस्से के पैसों की मांग की तो पिता-पुत्र ने मेरी मिठाई की दुकान पर आकर लोहे के पंच से सिर पर हमला कर दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई है और हमलावरों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
होम
वाराणसी
चर्चा मे
पूर्वांचल
जौनपुर
मिर्जापुर
क्राइम
गाज़ीपुर
आजमगढ़
अयोध्या
खेलकूद
गोरखपुर
व्यापार