ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

पुलिस बनेगी ट्रैफिक अनुशासन की मिसालपुलिस वाहन चालकों की विशेष वर्कशॉप, 15 दिन का सख्त अभियान शुरू

Vivek Kumar

Fri, Nov 28, 2025

6 Views
पुलिस बनेगी ट्रैफिक अनुशासन की मिसालपुलिस वाहन चालकों की विशेष वर्कशॉप, 15 दिन का सख्त अभियान शुरू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस वाहन चालकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों के पालन और अनुशासन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। आयुक्त ने कहा कि “बेहतर चालक वह है जो सुरक्षित पहुंचाए।” उन्होंने कहा कि जब पुलिसकर्मी स्वयं नियमों का पालन करेंगे, तभी जनता से भी इसका पालन अपेक्षित किया जा सकेगा।

वर्कशॉप में चालकों को लालबत्ती का सम्मान, वन-वे का पालन, अनावश्यक सायरन व हॉर्न का उपयोग न करने, ओवरस्पीडिंग से बचाव, शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट और सीटबेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी पुलिस वाहनों पर मानक HSRP नंबर प्लेट लगाने और सरकारी वाहनों की गलत पार्किंग रोकने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिसकर्मियों के बीच 15 दिन का ट्रैफिक अनुशासन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिना हेलमेट, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात उल्लंघनों पर MV एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसे विभागीय अनुशासनहीनता मानते हुए आंतरिक कार्रवाई भी की जाएगी।

कार्यशाला में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस आयुक्त अंशुमान मिश्रा सहित अन्य अधिकारी तथा दोपहिया–चारपहिया पुलिस वाहन चालक मौजूद रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे