ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

Vivek Kumar

Sun, Jun 9, 2024

6 Views
पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

नमामि गंगे ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर उतारी भव्य आरती, समृद्ध और विकसित भारत की कामना

पीएम मोदी आज शाम राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे। एनडीए के गठबंधन में बनी सरकार समृद्ध व विकसित भारत के निर्माण में सफलता की नई गाथा लिखे इस हेतु रविवार को दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे वाराणसी महानगर की ओर से मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर भव्य आरती उतारी गई।नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नारी शक्ति सहित आमजन ने आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान हाथों में पीएम मोदी की तस्वीरों सहित मोदी के विराट संकल्पों जैसे विकसित भारत, विश्व गुरु भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत, तीसरी आर्थिक महाशक्ति बने भारत आदि लिखी तख्तियां लिए भारत माता की जयजयकार गंगा मईया, हर हर महादेव के जयघोष कर रहें थे। इसके पूर्व टीम ने गंगा दशहरा के अवसर पर चलाए जा रहे 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन गंगा किनारे सफाई की।जिसमे लगभग 12 गट्ठर से अधिक कूड़े मां गंगा के आंचल से निकाले गए।इस दौरान शिवम अग्रहरि, जय विश्वकर्मा, रेनू जायसवाल, प्रीति रवि जायसवाल, पूजा गिरी, सपना वर्मा, शिवांगी जायसवाल, कविता जायसवाल, अर्चना जायसवाल आदि रहीं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे