ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

पार्श्वनाथ जयंती पर बंदी की अनदेखी, नगर निगम ने दिखाई सख़्ती

Vivek Kumar

Tue, Dec 16, 2025

6 Views
पार्श्वनाथ जयंती पर बंदी की अनदेखी, नगर निगम ने दिखाई सख़्ती

वाराणसी। जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा घोषित मीट, मुर्गा एवं मछली की दुकानों की बंदी के आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की।

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल के नेतृत्व में गठित टीम ने नदेसर, नई सड़क, बेनियाबाग, जगतगंज, चौकाघाट एवं हुकुलगंज क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चौकाघाट स्थित मछली मार्केट में लगभग आधा दर्जन दुकानें खुली पाई गईं, जो नगर निगम के आदेशों का प्रत्यक्ष उल्लंघन था।

मौके पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने दुकानों से मछली जब्त की तथा संबंधित दुकानदारों से लगभग 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक अवसरों पर जारी बंदी के आदेशों का सख़्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और भविष्य में किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रशासनिक निर्देशों का सम्मान करें तथा शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे