ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

पद्मश्री स्व. मो. शाहिद के मकान का 4-लेन चौड़ीकरण के ध्वस्तीकरण पर स्पष्टीकरण ,परिवार ने दी थी सहमति

Vivek Kumar

Mon, Sep 29, 2025

6 Views
पद्मश्री स्व. मो. शाहिद के मकान का 4-लेन चौड़ीकरण के ध्वस्तीकरण पर स्पष्टीकरण ,परिवार ने दी थी सहमति

वाराणसी में कचहरी चौराहा से पुलिस लाइन चौराहे तक मार्ग का 4-लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य जारी है। इस कार्य के तहत स्व. पद्मश्री मो. शाहिद के मकान का मार्ग संरेखण से प्रभावित हिस्सा ध्वस्त किया गया। अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार ने पहले ही इस कार्य के लिए सहमति दे दी थी।

पता चला कि मकान के 9 वारिसों में से 5 वारिसों ने लगभग 2 वर्ष पूर्व अपने हिस्से का मुआवजा प्राप्त कर इस हिस्से को हटाने के लिए अपनी सहमति दे दी थी। परिवार के अन्य सदस्य, स्व. मो. शाहिद की पत्नी एवं बच्चे, खजुरी स्थित अपने भवन में निवासित हैं और उन्होंने भी प्रभावित हिस्से के ध्वस्तीकरण के लिए अनुरोध किया।

इसके अलावा, सितंबर 2023 में सभी वारिसों ने शपथ पत्र देकर यह पुष्टि की थी कि लोक निर्माण विभाग से मुआवजा प्राप्त करने के बाद स्वयं प्रभावित हिस्से को हटाने के लिए सहमत हैं, ताकि कचहरी से आशापुर चौराहा तक मार्ग का चौड़ीकरण सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे