आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनपुरवा मौजा लच्क्षीरामपुर स्थित संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की गई खंडित। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है। भारी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर साधोगंज अनेई मार्ग को किया जाम मौके पर चौकी इंचार्ज साधोगंज थाना अध्यक्ष बड़ागांव सहित वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अर्चना पटेल, आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के लीगल सेल के वाराणसी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सतीश कुमार पूर्व बसपा अध्यक्ष नवीन भारत, रूपचंद भारती भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष लव कुश साहनी सहित भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।