ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत , बुलेट सवार युवक की हुई मौत

Vivek Kumar

Fri, Jan 24, 2025

6 Views
ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत , बुलेट सवार युवक की हुई मौत

पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्थित एग्रो पार्क के सामने गुरुवार की रात्रि साढ़े 8 बजे बुलेट सवार युवक की कोहरे के कारण ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत होने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि युवक निखिल सिंह पुत्र बिंदु सिंह 22 वर्ष निवासी गढ़वा थाना बड़ागाँव रात्रि साढ़े 8 बजे लखनऊ से अपनी बुलेट बाइक से घर आ रहा था। तभी करखियाव एग्रो पार्क के सामने बुलेट के आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में कोहरे के चलते घुस गया। सिर में गंभीर चोट लगने मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक पीछे आ रही एक कार में बैठे लोग उसे कार से लेकर काजिसराय स्थित हेल्थ सिटी अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के मोबाइल पर आ रहे फोन से जब उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई तो काजिसराय से मात्र 2 किमी दूर घर के लोग पुलिस के पहले पहुच गए और शव को घर उठा ले गए। पुलिस के मुताबिक युवक का पिता बिंदु सिंह सेंट्रल जेलकर्मी है। मृतक दो भाइयों व एक बहन के बीच सबसे बड़ा था और 2 माह बाद युवक के चचेरी बहन की शादी होने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक विगत कई वर्षो में शिवपुर में मकान बनवा कर बिंदु सिंह अपने पुत्रों के साथ रहते है। मौके पर पहुचे इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है । चालक फरार है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस शव को कब्जे में लगी।
वही घटना के बाबत पुलिस जानकारी लेने में जुटी रही।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे