ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

जेसीबी के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

Vivek Kumar

Fri, Sep 27, 2024

6 Views
जेसीबी के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर मंगारी मार्ग पर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के कार्य मे लगे जेसीबी के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना के बाद जेसीबी चालक जेसीबी लेकर भाग गया। घटना शुक्रवार की सायँ लगभग 4:30 बजे की है बजे की बताई जाती है।

बताते हैं कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय न्यू टर्मिनल का निर्माण कार्य चल रहा है। उसी को लेकर पूरे सड़क पर गिट्टी व बालू गिराकर जेसीबी से अंदर ले जाते हैं इससे आगे जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है इस दौरान जेसीबी के चपेट में आने से दोनों युवाओं की मौत हो गई। गनेशपुर शिवपुर निवासी सतीश उम्र 22 वर्ष व कनई सराय लोहता निवासी सागर उम्र 19 वर्ष बाइक से मंगारी दलित बस्ती में श्याम बहादुर के घर रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी गिट्टी उठाने के लिए लंबे सड़क तेजी से आई जेसीबी ने धक्का मार दिया। जिससे दोनो को सीने और सिर में गंभीर चोट लगने पर पुलिस उसे लेकर सीएचसी गंगापुर ले गए। जहाँ घण्टेभर बाद पहुचे चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही चिकित्सक के न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।
मृत सतीश चार बहनों में इकलौता भाई था ।
दूसरा सागर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसे एक बहन भी है। बताते हैं कि टर्मिनल का निर्माण जो हो रहा है वह अहलूवालिया नई दिल्ली की कंपनी है । जेसीबी चालक जेसीबी खड़ा करके भाग गया। इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जेसीबी सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे