ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

चैत्र नवरात्र पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम का फैसला

Vivek Kumar

Mon, Mar 16, 2026

6 Views
चैत्र नवरात्र पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम का फैसला

वाराणसी। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली सभी मीट, मुर्गा और मछली की दुकानें नवरात्र के दौरान पूरी तरह बंद रहेंगी। यह निर्णय महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सिगरा स्थित वाराणसी स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया।

बैठक में कहा गया कि नवरात्र के दौरान शहर में धार्मिक वातावरण और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नगर निगम की टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवरात्र शुरू होने से पहले शहर के प्रमुख देवी मंदिरों तक जाने वाले मार्गों का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत और पैचवर्क का कार्य तत्काल पूरा कराया जाए। इसके साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सड़कों के किनारे नियमित रूप से चूने का छिड़काव भी सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने जलकल विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान शहर में कहीं भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या नहीं होनी चाहिए और पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे। वहीं आलोक विभाग को मंदिरों तक जाने वाले प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया, ताकि नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में अपर नगर आयुक्त सविता यादव, अमित कुमार सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह, पियूष नेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे