ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

घरौनी व भूमि आवंटन की मांग को लेकर महिलाओं ने दिया आवेदन

Vivek Kumar

Wed, Mar 18, 2026

9 Views
घरौनी व भूमि आवंटन की मांग को लेकर महिलाओं ने दिया आवेदन

पिंडरा। तहसील क्षेत्र में घुमंतु एवं मुसहर समुदाय की महिलाओं ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम पिंडरा कार्यालय में आवेदन दिया।

जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र के खरकपुर गांव से 5 तथा जगदीशपुर से 15 विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु मुसहर समुदाय के लोग नट समुदाय संघर्ष समिति जनसंगठन के बैनर तले पिंडरा तहसील पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने भूमि आवंटन एवं घरौनी दिए जाने की मांग उठाई।

हालांकि एसडीएम के बैठक में व्यस्त होने के कारण प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात नहीं कर सका। इसके बाद सभी महिलाओं ने अपना आवेदन तहसील परिसर में स्थित शिकायत पेटिका में डाल दिया।

नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम नट ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घरौनी से संबंधित विधेयक पारित किया जा चुका है, जिससे घरौनी अब एक वैध कानूनी दस्तावेज बन गया है। ऐसे में विमुक्त, घुमंतु एवं मुसहर/नट समुदाय के लोगों को भी घरौनी प्रदान की जानी चाहिए, ताकि उन्हें अपने आवास पर मालिकाना हक का प्रमाण मिल सके।

आवेदन देने पहुंची महिलाओं में चिंता देवी, पत्ती देवी, मुन्नी देवी, सुनसुन, प्रभावती, सुमन, सरोजा, सोमरू, वनवासी, रेखा, कबूतरी, गीता, रीता सहित अन्य शामिल रहीं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे