ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

गैंगस्टर केस में चार आरोपी बरी, पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुआ था जानलेवा हमला

Vivek Kumar

Fri, Aug 29, 2025

8 Views
गैंगस्टर केस में चार आरोपी बरी, पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुआ था जानलेवा हमला

कैंट थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के बहुचर्चित मामले में शुक्रवार को अपर जिला जज (त्रयोदश) सुशील खरवार की अदालत ने चार आरोपितों – संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेन्द्र सिंह बबलू – को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
संदीप सिंह और संजय सिंह रघुवंशी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ सिंह व शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अदालत में पक्ष रखा।

गौरतलब है कि 4 अक्टूबर 2002 को जौनपुर के पूर्व सांसद और उस समय के विधायक धनंजय सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। वे अपने साथियों के साथ सफारी गाड़ी से लौट रहे थे, तभी कैंट थानान्तर्गत नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हाल के पास एक बोलेरो से उतरे हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
इस घटना में धनंजय सिंह समेत उनके गनर, ड्राइवर और अन्य लोग घायल हो गए थे। अचानक हुई गोलीबारी से क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि हमलावर फरार हो गए थे।

घटना के बाद धनंजय सिंह ने बाहुबली विधायक अभय सिंह, बाहुबली एमएलसी विनीत सिंह सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी प्रकरण में आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। अब कोर्ट ने चार आरोपितों को बरी कर दिया है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे