ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

“काशी से अयोध्या तक आध्यात्मिक सफर – मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम का विशेष दौरा”

Vivek Kumar

Fri, Sep 12, 2025

6 Views
“काशी से अयोध्या तक आध्यात्मिक सफर – मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम का विशेष दौरा”

वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने शुक्रवार को अपनी पत्नी संग काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने षोडशोपचार विधि से अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की। लगभग आधे घंटे तक बाबा के दरबार में रुककर उन्होंने दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद सुबह 10:35 बजे उनका काफिला वाराणसी से फ्लाइट द्वारा अयोध्या रवाना हुआ, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। अयोध्या में प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी राम मंदिर पहुंचे और दर्शन किए।

इससे पहले गुरुवार शाम को डॉ. रामगुलाम दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए थे। वे अपनी पत्नी और 70 डेलीगेट्स के साथ पहुंचे और गंगा में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। गंगा घाट पर उन्होंने पत्नी के साथ सेल्फी भी ली।

गौरतलब है कि डॉ. रामगुलाम बुधवार शाम को काशी पहुंचे थे और गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता भी की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “भारत और मॉरीशस पार्टनर नहीं, परिवार हैं। यह एक आध्यात्मिक मिलन है।” वहीं डॉ. रामगुलाम ने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को वाराणसी में मिला स्वागत अद्भुत और अविस्मरणीय है।

मॉरीशस PM 9 से 16 सितंबर तक भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान वे तिरुपति बालाजी मंदिर और मुंबई में होने वाले एक व्यवसायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। डॉ. रामगुलाम इससे पहले 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले इकलौते गैर-सार्क नेता थे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे