ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षा 16 जनवरी से शुरू

Vivek Kumar

Tue, Jan 9, 2024

4 Views
काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षा 16 जनवरी से शुरू

2 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल, 3 पालियों में होगी परीक्षा
~~~~~
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कालेजों की सेमेस्टर परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। इसमें पांच जिलों के दो लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सेमेस्टर परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेज वाराणसी के साथ ही चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में संचालित होते हैं। यहां यूजी की परीक्षाओं को लेकर तिथि के साथ ही केंद्र पर भी मुहर लगा दी गई है। बीए, बीएससी, बीकाम की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 16 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेंगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 फरवरी और पांचवें सेमेस्टर की चार मार्च तक होंगी।
परीक्षा नियंता डा. सुनीता पांडेय ने बताया कि तीन पालियों में परीक्षाएं होंगी। पहले दो पालियों में ही परीक्षा होती है। तीन पालियों की वजह से परीक्षा तय समय पर समाप्त हो जाएंगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे