ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

काशी की बेटी को राष्ट्रीय सम्मान: गरिमा राय को उत्कृष्ट उद्यमशीलता के लिए ‘किसान सम्मान’

Vivek Kumar

Mon, Jan 26, 2026

6 Views
काशी की बेटी को राष्ट्रीय सम्मान: गरिमा राय को उत्कृष्ट उद्यमशीलता के लिए ‘किसान सम्मान’

वाराणसी। काशी के लिए यह गौरव और सम्मान का क्षण है। ऊँडीकोट ग्राम स्थित के.के.जी. स्पाइसेज़ की प्रबंध निदेशक गरिमा राय को उनके उत्कृष्ट उद्यमशील योगदान के लिए लखनऊ स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में ‘किसान सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाकर गरिमा राय वाराणसी जनपद से यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र उद्यमी बनी हैं, जिससे जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने किया सम्मान

सम्मान समारोह में उद्यान एवं रेशम विज्ञान विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. एल. मीणा, कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी तथा कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव रविन्द्र कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने गरिमा राय को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और उनके प्रयासों को कृषि-आधारित उद्यमिता के लिए प्रेरणादायी बताया।

महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त मिसाल

वक्ताओं ने कहा कि गरिमा राय की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त नेतृत्व की मजबूत मिसाल है। उन्होंने अनुशासन, दूरदर्शिता और निरंतर परिश्रम के बल पर उद्योग जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

समारोह में यह भी कहा गया कि गरिमा राय का कार्य युवाओं और नवोदित उद्यमियों को आगे बढ़ने की दिशा दिखाता है। उपस्थित गणमान्यजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में नए कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश और काशी का नाम और ऊँचा करेंगी।

— रॉयल शाइन टाइम्स

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे