ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

आर्केस्ट्रा डांसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Vivek Kumar

Thu, Jul 24, 2025

10 Views
आर्केस्ट्रा डांसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

पुलिस ने शव को भेजा पीएम

पिंडरा।
मड़ियाहूं से वाराणसी तक जाने वाली प्राइवेट बस में बैठी आर्केस्ट्रा डांसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 4 घण्टे बाद किसी तरह उसकी पहचान सुनैना भारती 24 वर्ष के रूप में हुई। फूलपुर पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद मड़ियाहूं पुलिस को सूचना दे दी।
बताते हैं कि गोरखपुर के चौरी चौरा की रहने वाले सुनैना भारती 24 वर्ष मड़ियाहूं में रहने वाले एक आर्केस्ट्रा संचालक के यहां रहती थी। गुरुवार को सुबह 8 बजे के लगभग मड़ियाहूं से वाराणसी तक चलने वाले प्राइवेट बस में उक्त आर्केस्ट्रा संचालक ने उसे बैठाया। लेकिन रास्ते मे उसकी तबियत बिगड़ने और बेहोश होने पर बस चालक रामचन्द्र यादव निवासी बिबिरछा (फूलपुर) उसे पिंडरा पीएचसी पर उतार कर चला गया। इसके बाद इसकी सूचना लोगों ने चिकित्सक को दी। चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचे इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि बस चालक व परिचालक से पूछताछ के बाद बस पर बैठाने वाले युवक को हिरासत में लिया तो उसने उसका नाम सुनैना भरती बताया। लेकिन परिवार के बारे में कोई जानकारी नही दे पाया। उसके बाद पुलिस उसके परिजनों से संर्पक करने में जुटी हुई है। इस दौरान इंस्पेक्टर ने बताया कि उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे